फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में किशोरी को अगवा कर दो दिन तक गैंगरेप किया

देवबंद में किशोरी को अगवा कर दो दिन तक गैंगरेप किया

Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में किशोरी को अगवा कर दो दिन तक गैंगरेप किया
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर दो दिनों तक गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुुलिस बेटी का मेडिकल परीक्षण नहीं करा रही है।
विज्ञापन

रविवार को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह नाबालिग बेटी गांव में स्थित एक घेर में गाय को रोटी खिलाने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद घेर मालिक के बेटे ने अपने एक साथी के साथ उसे दबोच लिया तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे उठाकर कमरे में ले गए। आरोप है कि जब बेटी ने शोर मचाया तो उसके मुंह को दुपट्टा से बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बेटी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। व्यक्ति के मुताबिक रविवार को आरोपियों ने बेटी को जान से मारने की धमकी देकर घेर से निकाल दिया। जो ग्राम प्रधान को बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद जानकारी होने पर वह बेटी को घर लाए होश में आने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। व्यक्ति का आरोप है कि वह तहरीर लेकर पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पुलिस बेटी का मेडिकल भी नहीं करा रही है। उसने उच्चाधिकारियों से बेटी का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed