{"_id":"5b1c2bbf4f1c1ba16e8b71ee","slug":"161528572863-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा बनकर धमकाने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारोगा बनकर धमकाने वाला दबोचा
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा बनकर धमकी देने वाला हिरासत में लिया
सहारनपुर। क्राइम ब्रांच का दरोगा बनकर फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफर नवाज निवासी प्रापर्टी डीलर नीरज गुजराल को फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच दरोगा बताते हुए धमकी दी थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने नीरज गुजराल को शांतिनगर निवासी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराए चेक बाउंस के मामले को वापस लेने के लिए कहा था। नीरज गुजराल ने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। शनिवार को सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन ने आरोपी को पकड़कर नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरूआती जांच में आरोपी ने बताया कि कुछ लोगों के कहने पर उसने फोन कर धमकी दी थी। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।