फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो पक्षों में संघर्ष, छह महिलाओं सहित 17 घायल

दो पक्षों में संघर्ष, छह महिलाओं सहित 17 घायल

Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, छह महिलाओं सहित 17 घायल
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव फिरोजाबाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडे चले और पथराव भी किया गया। एक पक्ष ने घरों में घुस कर सामान को तोड़ फोड़ करने का आरोप भी लगाया। इसमें दोनो पक्षों की छह महिलाओं सहित 17 लोग घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ग्राम चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद में प्रधान मंजूर कुरैशी पक्ष का युवक दिलशाद तथा मुस्लिम राजपूत पक्ष का युवक मंजूर राव रास्ते में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। पहले तो दोनों युवकों में रास्ते में ही मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने अपने-अपने घर जाकर रास्ते में हुई मारपीट की बात बताई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से धावा बोल दिया। इस दौरान तोड़फोड़ और पथराव भी किया गया। मारपीट तथा पथराव में प्रधान कुरैशी पक्ष के दिलशाद, सलमान, नूरजहां, प्रवीन, खुशनुमा, इस्लाम, जहूर, मेहताब, नफीसा और राजपूत पक्ष के नसीम, महमूद, मंजूर, शाहरूख, सनव्वर, जान आलिम, मुस्तरी आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव में मारपीट तथा पथराव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नीरज सिंह दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा तथा घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भरती कराया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर बीपी सिंह भी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में तनावपूर्ण शान्ति है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed