फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए रुपये ठगे

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए रुपये ठगे

Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए रुपये ठगे
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए रुपये ठगे
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर तीन युवकों ने 50 से अधिक ग्रामीणों से हजारों रुपये हड़प लिए। शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस तीनों को कोतवाली ले आयी। कोतवाल ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। तीनों युवक पास के ही एक गांव के रहने वाले हैं।

शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे गांव मल्हामाजरा निवासी नसीम, गुलफाम, इशरत, इदरीश, कांटू, छोटा, हासिम आदि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके गांव में तीन युवक पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से विभिन्न सरकारी योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर पंजीकरण कराने को कहा। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने दोपहर तक छोटा, विनोद, इदरीश, फुरकान, इरफान व खुर्शीद आदि करीब पचास-साठ लोगों से पंजीकरण के नाम पर उनके आधार कार्ड, फोटो और राशन कार्ड के साथ-साथ तीन सौ से पांच सौ रुपये तक ले लिए। आरोपियों द्वारा किसी से 500 और किसी से 300 रुपये लिए तो ग्रामीणों को उन पर शक हो गया। उन्होंने इस बाबत फोन पर ग्राम प्रधान को जानकारी दी। ग्राम प्रधान बलकार सैनी ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से उनके विभाग आदि के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। इसके बाद ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस तीनों आरोपियों को कोतवाली ले आयी। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गये तीनों आरोपी पास के ही एक गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed