{"_id":"5d150d3a8ebc3e3cf10eabbf","slug":"15616607111-saharanpur-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सहकारी चीनी मिल में चीनी की चोरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान सहकारी चीनी मिल में चीनी की चोरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा मिल कर्मियों की मिलीभगत से लोडिंग के दौरान चीनी की चोरी पकड़ी गई। इससे चीनी मिल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मिल प्रधान प्रबंधक द्वारा आरोपी मिल कर्मियों को नोटिस भेजकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
25 जून को दोपहर के बाद चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डा. प्रशांत कुमार प्रतिदिन की भांति मिल में निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच डा. कुमार ने मौके पर पहुंच कर चीनी से लदे एक ट्रक की तौल कराई। निर्धारित संख्या से चीनी की अधिक बोरी पाए जाने पर ट्रक को रोक लिया गया। चीनी की चोरी का खुलासा होने पर मिल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मिल प्रधान प्रबंधक डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्रक में चीनी की बोरियां लोड करते समय मजदूरों द्वारा बोरियों की संख्या की गिनती गलत करते हुए अधिक बोरियां रखी गई थी। मिल कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने पर उन्हें नोटिस भेजकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।