फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। चंदपुर गांव में बीती रात एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह पीड़ित परिजनों ने अपने ही एक पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर में शनिवार की रात 52 वर्षीय बृजपाल पुत्र टिहवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और नामजद आरोपी दोनों का ही गांव की एक महिला के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त बात को लेकर दोनों के बीच बीती देर शाम कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद बृजपाल की हालत अचानक बिगड़ गई थी जिसे परिजन रात्रि में ही अस्पताल लेकर गये थे। जहां बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed