{"_id":"5d0bce308ebc3e667f4c5018","slug":"156105475416-saharanpur-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 380 ग्राम चरस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
बुधवार रात लगभग नौ बजे कुतुबशेर पुलिस ग्राम हबीबगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते के चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवकों को रोका। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया और उसकी जानकारी करने का प्रयास कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में अनीस निवासी रहमानी चौक गली नंबर सात देहात कोतवाली तथा शोएब निवासी डिफेंस कालोनी हैं। इसके अलावा कुतुबशेर पुलिस ने बुधवार रात को ही शारदा नगर से नरेश उर्फ सोनी निवासी गली नंबर-13 शारदा नगर को 130 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कुतुबशेर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं और शहर में जगह-जगह जाकर लोगों को बेचते हैं। आरोपी चरस कहां से लेकर आते हैं इस बारे में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।