फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इंजीनियर से बदमाशों ने की लूटपाट, केस दर्ज

इंजीनियर से बदमाशों ने की लूटपाट, केस दर्ज

Fri, 14 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर से बदमाशों ने की लूटपाट, केस दर्ज
इंजीनियर से बदमाशों ने की लूटपाट, केस दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। नागल मार्ग पर इंजीनियर से लूटपाट के दौरान बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक ऋषिकेश के एक व्यक्ति की निकली। लूटपाट करते समय देहात कोतवाली पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले हैं।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की वेद विहार कॉलोनी निवासी सोनू एक कंपनी में इंजीनियर हैं। बकौल पुलिस, सोनू बृहस्पतिवार रात 11 बजे नागल से सहारनपुर बाइक पर लौट रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में नागल मार्ग पर लाखनौर पुल के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए तमंचे के बल पर सोनू को रोक लिया। बदमाशों ने सोनू से 12 हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिया। इसी बीच देहात कोतवाली पुलिस गश्त करती वहां पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस बाइक कब्जे में लेकर थाने ले आई और सोनू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति के नाम पर है। शुरूआती जांच में पता लगा कि बाइक चोरी की है। इस संबंध में पुलिस टीम ऋषिकेश भी गई है।
विज्ञापन

उधर, घटना के 24 घंटे बाद भी बदमाशों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मान रही है कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले हैं। सोनू के मोबाइल फोन के आधार पर भी पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। देहात कोतवाली क्षेत्र की शेखपुरा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed