फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप सीज किया

अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप सीज किया

Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप सीज किया
अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप किया सीज
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। आपूर्ति विभाग की टीम ने सिरसली कला गांव में संचालित किए जा रहे पेट्रोल पंप पर छापामारी करते हुए जांच के बाद पंप को सीज कर दिया। टीम को पंप का संचालन फर्जी मिला, बाद में संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत बड़गांव थाने पर मामला दर्ज कराया गया है।
एसडीएम रामपुर मनिहारान को पिछले काफी दिनों से सिरसली कला गांव में मेसर्स किसान सेवा फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप संचालित किए जाने और यहां पर मिलावटी डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने की शिकायतें मिल रही थी। मंगलवार को एसडीएम ने आपूर्ति विभाग रामपुर मनिहारन के इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह को अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की जिसमें तेल अपमिश्रित और केमिकल युक्त मिला। इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह ने बताया कि उक्त पंप पूरी तरह से अवैध पाया गया। जिसमें पंप संचालकों के खिलाफ बड़गांव थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने पंप संचालक रागिब पुत्र मोहम्मद तालिब निवासी 571 ए बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर एवं चेतराम पुत्र जगन सिंह निवासी रायचंदा थाना नानौता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पहले भी अवैध तरीके से संचालित हो रहा था पेट्रोल पंप
बड़गांव। एक वर्ष पूर्व भी बड़गांव क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा में इसी तरह का एक पेट्रोल पंप गणपति बायो डीजल के नाम से पकड़ा गया था। यह पिछले काफी दिनों से संचालित हो रहा था। इसे भी ग्रामीणों की शिकायत के बाद सीज कर दिया गया था। अब फिर से एक पेट्रोल पंप अवैध रूप से संचालित होते मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed