सहारनपुर। सदर कोतवाली के मोहल्ला वरुण विहार निवासी एक महिला से घर के बाहर ही चेन स्नेचरों ने चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो गए।
सदर कोतवाली के मोहल्ला वरुण विहार निवासी रुचि जैन अपनी बेटी को ट्यूशन के लिए छोड़कर घर लौटी थीं। जब वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और रुचि के गले पर झपट्टा मारा। इससे पहले रुचि कुछ समझ पातीं, उनके गले से सोने की चेन झपटकर चेन स्नेचर फरार हो गए। रुचि शोर मचाते हुए काफी दूर तक पीछे भागीं, लेकिन गलियों में होते हुए तेज रफ्तार में बाइक लेकर बदमाश भाग गए। शोर मचाने से लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और चेन झपटमारों को काफी तलाश किया। लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका।