{"_id":"5cec2956bdec22073964fdb1","slug":"155898099817-saharanpur-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी करती दो महिलाओं सहित तीन को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोकशी करती दो महिलाओं सहित तीन को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। पिठौरी गांव में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने गोकशी करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके छह साथी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस को मकान से ढाई क्विंटल मांस एवं गोकशी करने के उपकरणों के साथ ही एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि पिठौरी गांव में एक मकान में गोकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसआई सत्यवीर अत्री ने पिठौरी पहुंचकर बताए गए मकान पर छापा मारा तो कुछ लोग मकान के अंदर गोकशी कर रहे थे, जबकि कुछ गोमांस को पॉलीथिन में पैक करके रख रहे थे। पुलिस ने बताया कि उनके पहुंचने तक दो गोवंश को काटा जा चुका था, जबकि तीसरे गोवंश को काटने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उनके पहुंचने पर गोकशी कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने हुस्नबानो विधवा अशरफ, बोना उर्फ अकमल पुत्र अशरफ व मुसर्रत पत्नी असलम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके 6 साथी भाग निकले। थाना प्रभारी के अनुसार मौके से पुलिस ने ढाई क्विंटल मांस, गोकशी करने के उपकरण एवं एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी हुस्नबानो, बोना उर्फ अकमल व मुसर्रत तथा फरार होने वालों में शामिल सोनू उर्फ अजमल पुत्र अशरफ, मुनीर पुत्र नफीस, रहमान पुत्र मगन, अतीक पुत्र फुलवा, सलमान पुत्र शफीक, सनव्वर पुत्र नफीस निवासी गांव पिठौरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद मांस को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।