{"_id":"5cec2945bdec22075249691c","slug":"15589809829-saharanpur-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल शाप में सेंध लगाकर नगदी और शराब चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माडल शाप में सेंध लगाकर नगदी और शराब चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। रविवार की रात चोरों ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में स्थित अंग्रेजी शराब की माडल शाप में पीछे से दीवार में सेंध लगाकर नगदी और शराब की बोतलें चोरी कर ली। चोरी का पता सोमवार सुबह तब चला, जब सेल्समैन ने दुकान खोली।
सहारनपुर निवासी संजय सिंघल की फतेहपुर में कलसिया मार्ग पर सड़क किनारे अंग्रेजी शराब की माडल शाप है। रविवार रात दस बजे सेल्समैन दुकान बंद करके घर चला गया था। सोमवार सुबह नौ बजे जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की दीवार में लिंटर के पास सेंध लगाई गई थी। वहां से चोर ने अंदर आकर वारदात को अंजाम दिया। चोर गल्ले से करीब 12 हजार की नगदी और शराब की बोतलें ले गए हैं। दुकान स्वामी संजय सिंघल ने बताया कि स्टाक का मिलान कराया जा रहा है। उसके बाद ही शराब की चोरी गई मात्रा का पता चल सकेगा। चोरी की सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। घटनास्थल से थाने की दूरी महज आधा किमी है। साथ ही इस मार्ग पर पुलिस रात में गश्त भी रहती है।