फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक सवार बदमाश ने महिला से नकदी, मोबाइल लूटा

बाइक सवार बदमाश ने महिला से नकदी, मोबाइल लूटा

Mon, 27 May 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाश ने महिला से नकदी, मोबाइल लूटा
बाइक सवार बदमाश ने महिला से नकदी, मोबाइल लूटा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। बाइक सवार बदमाश ने एक महिला से चार हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को भी इसी मार्ग पर एक महिला से मोबाइल लूटा गया था। पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है। बाइकर्स गैंग लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा है।
रामबाग रोड निवासी भारत भूषण शर्मा की पत्नी साधना शर्मा करीब चार बजे पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। श्री बालाजी धाम के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथों से थैला झपट लिया। महिला ने शोर मचाया और बदमाश का पीछा भी किया, मगर वह फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि थैले में चार हजार रुपये और मोबाइल था। सूचना पर एसआई विनीत मलिक मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में बदमाश वारदात को अंजाम देता दिखाई दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मार्ग दो दिन के अंदर यह दूसरी वारदात है। रविवार दोपहर भी बाइक सवार बदमाशों ने गांव कम्हेडा निवासी अरुण की पत्नी प्राची से मोबाइल लूट लिया था। वह वारदात भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बदमाशों की फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी और बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। लगातार बढती वारदातों से नागरिकों में दहशत और पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed