{"_id":"5cec292fbdec2207843c0753","slug":"15589809597-saharanpur-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालक ने किया नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ई रिक्शा चालक ने किया नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ एक ई रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ करते हुए उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्रा का शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा सोमवार सुबह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। मोहल्ला ईशरा में झगड़ा मंदिर वाली गली में एक ई रिक्शा चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ आरंभ कर दी। गली उस वक्त सुनसान थी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे ई रिक्शा में खींचकर उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन रिक्शा चालक की तलाश में लग गए। परिजनों के अनुसार आरोपी की पहचान हो गई है और कोतवाली में नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन तक अभी तहरीर नहीं पहुंची है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।