फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ससुरालियों ने दो बहनों को पीटकर घर से निकाला

ससुरालियों ने दो बहनों को पीटकर घर से निकाला

Mon, 27 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों ने दो बहनों को पीटकर घर से निकाला
ससुरालियों ने दो बहनों को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक ही घर में ब्याही दो बहनों को बुरी तरह पीटकर बच्चों के साथ उनके मायके के गांव में छुड़वा दिया। पीड़ित बहनों को साथ लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है।

गांव नया कुंडा बसी निवासी पीड़िता अंजुम और शमा के पिता मुर्सलीन ने तहरीर देकर बताया कि उसने दो साल पहले अपनी बेटियों का निकाह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव इब्राहीमपुर निवासी दो भाइयों के साथ किया था। बताया कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा ही सामान दिया था। मगर ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश न थे। उन्होंने बोलेरो गाडी और भैंस की मांग शुरू कर दी। बेटियों ने इससे इनकार किया तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि रविवार को दोनों को अलग अलग कमरे मे बंद करके बुरी तरह पीटा गया। उनके ऊपर केरोसिन डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आए पड़ोसियों ने बामुश्किल उन्हें बचाया। इसके बाद दोनों को कार और भैंस लाए बिना वापस न आने की धमकी देकर गांव के बाहर छोड़ चले गए। पुलिस ने घायल बहनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। कार्यवाहक कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed