फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किराएदारों के झगड़े में मां और दो बच्चों पर चाकू से हमला

किराएदारों के झगड़े में मां और दो बच्चों पर चाकू से हमला

Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
किराएदारों के झगड़े में मां और दो बच्चों पर चाकू से हमला
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में नवादा रोड पर एक युवक ने पड़ोसी किराएदार महिला, उसकी पुत्री और पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर एकत्र हुए लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नवादा रोड पर रमेश नगर निवासी प्रेम कुमार अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है, जबकि उसी मकान में दूसरे कमरे में बिट्टू भी किराएदार है। सोमवार शाम लगभग छह बजे जब प्रेम कुमार की पत्नी सरिता अपनी बेटी मानसी व पुत्र अभिषेक के साथ कमरे में बैठे हुई थी। उसी समय बिट्टू ने वहां आकर मोबाइल मांगा। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोबाइल पर बात करने के बाद अचानक बिट्टू ने सरिता के हाथ से सब्जी काटने वाला चाकू छीन लिया और उस पर हमला कर दिया। जब उसके बेटी और बेटे ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि बिट्टू ने तीनों के गले पर चाकू से हमला किया। जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिट्टू को दबोच लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। छीनाझपटी में आरोपी भी चाकू लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिट्टू को पकड़ लिया। जबकि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि दोनों एक ही मकान में किराएदार हैं और किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपी ने चाकू से एक महिला एवं उसके बच्चों को घायल कर दिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed