{"_id":"5ace5bcf4f1c1bbb3d8b49cf","slug":"151523473359-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में हैंडपंप से पानी लेने गई 6 साल की मासूम बच्ची के साथ पचास वर्ष के व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की कोशिश एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 6 वर्ष की मासूम बच्ची हैंडपंप से पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि हैंडपंप के पास रहने वाला 50 वर्ष का व्यक्ति नजीर उसे बहला फुसला कर अपने घर में ले लिया।
काफी देर तक न लौटने पर बच्ची की नानी उसकी तलाश करने हैंडपंप पर पहुंची। वहां बच्ची न मिलने पर उसने आसपास के घरों में तलाश करना शुरू किया। नानी ने मासूम को नजीर के घर में देखा, आरोप है कि वहां पर नजीर बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। जिस पर बच्ची की नानी ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू वहां पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।