फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women stage protest, demanding closure of liquor shop

Ghaziabad News: शराब के ठेके को बंद कराने की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women stage protest, demanding closure of liquor shop
गढ़ रोड पर शराब की ठेके के सामने प्रदर्शन करती महिलाएं।
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ फाटक के पास स्थित शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर आसपास के मोहल्लों की महिलाएं सोमवार को भड़क उठीं। महिलाओं ने सुबह ठेके के बाहर सड़क पर जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि शराब पीने के कारण पिछले महीनों में कई घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि शराब के सेवन से आए दिन परेशानियां पैदा हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही ठेके के पास एक युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। परिजनों ने जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए गढ़ रोड पर जाम भी लगाया था। महिलाओं ने बताया कि देर शाम तक यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में लोग आपस में गाली-गलौज करते हैं, जिससे घटनाएं होती हैं। प्रदर्शन की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। उन्हें वापस घर भेज दिया गया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि युवक की हादसे में मौत के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed