{"_id":"5a70c1b64f1c1b805a8b7062","slug":"151517339062-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी शाखा प्रबंधक ने भाजपा नगर अध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी शाखा प्रबंधक ने भाजपा नगर अध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप लगाया
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ने भाजपा नेता पर अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। उधर, भाजपा नगर अध्यक्ष ने शाखा प्रबंधकों के आरोपों को निराधार बताया है।
पीएनबी बैंक के प्रबंधक बीडी भाटिया ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नेचलगढ़ निवासी भगवानदास के नाम से खाता चला आ रहा है। जिसमें भगवानदास ने अपनी पुत्रवधू सोनिया को सहखातेदार बनाया था। कुछ दिनों पूर्व उसकी मौत हो गई सहखातेदार सोनिया खाते की रकम प्राप्त करना चाहती थी। भाटिया के मुताबिक नियम यह है कि खातेदार की मृत्यु होने पर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज जमा कराने के बाद ही खाते से रकम सहखातेदार को दी जा सकती है। आरोप है कि इसी मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा अपने कुछ साथियों के साथ शाखा में पहुंचे और सोनिया के खाते में पैसे डालने की बात करने लगे। जिस पर उन्हें दस्तावेज देने को कहा तो इस पर नगर अध्यक्ष ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक महिला खातेदार को बिना वजह परेशान कर रहे हैं। उन पर जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं वह सरासर निराधार हैं। वे अपनी गलती को छुपाने के लिए उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं। उधर, कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि शाखा प्रबंधक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।