{"_id":"5a511ae24f1c1b40198b535f","slug":"151515264738-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाडे में एक पासपोर्ट एजेंट को पुलिस ने जेल भेजा, हड़कंप मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाडे में एक पासपोर्ट एजेंट को पुलिस ने जेल भेजा, हड़कंप मचा
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पासपोर्ट एजेंटों के यहां शुक्रवार को हुई छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए एक एजेंट को पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। उसके सेंटर से पुलिस को कुछ फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र व कोतवाली पुलिस की मुहर बरामद हुई थी।
फर्जी पासपोर्टों के धंधे का खुलासा होने के बाद शनिवार को सीओ सिद्धार्थ व कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने आधा दर्जन पासपोर्ट एजेंटों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को शकील ऑनलाइन सर्विस सेंटर से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। जबकि कई अन्य एजेंट भी शक के दायरे में आए थे। जिसके चलते पुलिस ने फुलास अकबरपुर गांव निवासी शकील समेत तीन एजेंटों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। देर रात्रि पूछताछ के बाद दो एजेंटों को पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि शकील के सेंटर पर रात में ही दोबारा छापेमारी की गई। तलाशी दौरान वहां से लगभग 15 चरित्र प्रमाण पत्र, कोतवाली पुलिस की मुहर व कुछ अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को शकील के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस की छापेमारी और शकील को जेल भेजे जाने से पासपोर्ट एजेंटों में हडकंप मचा हुआ है। उधर, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र का कहना है कि पुलिस का छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा। जो कोई भी फर्जी पासपोर्ट बनाने के धंधे में लिप्त मिलता है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर जेल भेजने का काम किया जाएगा। बता दें कि बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला की गिरफ्तारी के बाद देवबंद में फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने के धंधे का खुलासा हुआ था। बीते दिनों यूपी एटीएस ने नगर में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था।