फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अभद्रता पर पुलिस लाइन में हंगामा

अभद्रता पर पुलिस लाइन में हंगामा

Wed, 20 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अभद्रता पर पुलिस लाइन में हंगामा
अभद्रता पर पुलिस लाइन में हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस लाइन में एक फॉलोअर और एसपी देहात के बीच नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि हंगामा हो गया। फॉलोअर ने एसपी देहात पर अभद्रता और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। उधर, एसपी देहात का कहना फालओर काम करने से बच रहा था। उसे काम करने के लिए कहा तो उसने झूठे आरोप लगा दिए।
मामला मंगलवार सुबह 11 बजे का है। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में तैनात फॉलोअर साधुराम ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसका ऑपरेशन हुआ था। वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया है। मंगलवार को कार्यालय में ऊपर रखे रजिस्टर उतारने के लिए पेशकार ने उन्हें कहा। तब उसने पेशकार को बताया कि वह अकेला ऊपर चढ़कर रजिस्टर नहीं उतार सकता और सीढ़ी तथा एक अन्य व्यक्ति की आवश्यकता पड़ेगी। साधुराम का आरोप है कि पेशकार ने एसपी देहात को जाकर कह दिया कि साधुराम काम नहीं करना चाहता है। इस पर एसपी देहात उनके कार्यालय पहुंच गए और बिना कुछ पूछे उससे अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। तब उसने कहा कि साहब आप गाली क्यों दे रहे हो, आप बड़े अधिकारी और सज्जन व्यक्ति हैं। आपके मुंह से गाली अच्छी नहीं लगती। मैं छोटा कर्मचारी हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गाली सुनूंगा। इस बात को लेकर फॉलोअर और एसपी देहात के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। साधूराम का आरोप है कि उसे मेडिकल के लिए साथी पुलिसकर्मियों के साथ भेज दिया गया। लेकिन उसकी गलती नहीं थी। इसलिए मेडिकल नहीं कराया। उधर, एसपी देहात विद्या सागर का कहना है कि गाली-गलौच करने के आरोप बिल्कुल गलत है। फॉलोअर को रजिस्टर उतारने के लिए कहा गया था। वह काम करना नहीं चाहता था। अभद्रता करने की बात बिल्कुल गलत है। उच्चाधिकारी मामले की जांच करा सकते हैं। सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed