फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर शिक्षक से लूटपाट, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर शिक्षक से लूटपाट, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर शिक्षक से लूटपाट, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर शिक्षक से लूटपाट
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर ससुराल से लौट रहे शिक्षक को बस में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे छह हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया गया। लूटपाट करने वालों ने शिक्षक को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया। वहीं, परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

मोहल्ला बड़े भाईयान निवासी हकीम रिजवान का बेटा मो. मुजम्मिल कासिमपुरा रोड स्थित मौलाना मदनी मेमोरियल स्कूल में शिक्षक है। शनिवार को वह सहारनपुर स्थित ससुराल में गया था जो रविवार की रात में वह देवबंद आने के लिए बस में सवार हुआ था। बस चलने के बाद रास्ते में उसके बराबर में बैठे किसी व्यक्ति ने उसको कोल्डड्रिंक पिलाई। जिसके चलते वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को तलहेड़ी चुंगी और मंगलौर रोड पुलिस चौकी के बीच सड़क पर पड़ा पाया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पानी आदि पिलाकर उसे रिक्शा में बैठाकर उसके घर तक पहुंचाया। वहीं, इससे पूर्व मुजम्मिल के घर न पहुंचने के चलते उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके लापता होने की सूचना दी। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मुजम्मिल के मुताबिक उसके पास 6 हजार रुपये की नगदी, दो मोबाइल, सोने की चैन, सोने की अंगूठी और कपड़ों से भरा बैग था जो गायब है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed