{"_id":"5bef146ebdec227eda031def","slug":"141542394990-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में युवक ने सिपाही पर तान दी पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में युवक ने सिपाही पर तान दी पिस्टल
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर में पेपर मिल रोड पर राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। जब सिपाही और होमगार्ड आरोपी युवक को बाइक पर बैठाकर थाने ले जा रहे थे, तो युवक ने सिपाही की पिस्टल निकाल ली और गोली मारने की धमकी देकर बाइक से कूदकर भागने लगा। पीछा करने पर उसे पकड़ लिया और डाक्टरी कराई गई।
मामला शुक्रवार रात का है। सिपाही दिनेश कुमार और होमगार्ड मुकेश त्यागी लैपर्ड मोबाइल बाइक से गश्त कर रहे थे। पेपर मिल रोड पर तीन युवक एक स्थान पर खड़े थे, जिन्होंने शराब पी रखी थी। आरोप है कि वह आती जाती लड़कियों से छेड़छाड़ भी कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने टोका टाकी की, तो दो युवक भाग निकले, जबकि तीसरे युवक को पकड़ लिया गया। बाइक पर बीच में बैठाकर उसको थाने लाने लगे। कुछ दूर चलने पर युवक ने सिपाही की एंटी में लगी पिस्टल निकाल ली और गोली मारने की धमकी देकर छोड़ने के लिए कहने लगा। सिपाही ने एकाएक बाइक रोकी, तो युवक बाइक से कूदकर भागने लगा। सिपाही और होमगार्ड ने पीछा कर पकड़ा, तो युवक ने हाथापाई कर दी, जिसमें सिपाही की वर्दी भी फट गई। इसके बाद युवक को थाने लाया गया और डाक्टरी कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि आरोपी विनीत नागल का रहने वाला है तथा शहर के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर सड़क किनारे खड़ा होकर राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के साथियों को भी तलाश किया जाएगा।
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स
सहारनपुर। शहर में कोर्ट रोड पर शुक्रवार रात करीब 9 अपने पति के साथ बाइक से घूमने निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया।
मंडी समिति रोड निवासी अनम और उसका पति खुर्शीद कोर्ट रोड पर घूमने जा रहे थे। अनम के कंधे पर लटका पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश घंटाघर की तरफ फरार हो गए। पर्स छीनने के दौरान खुर्शीद की बाइक अनियंत्रित भी हो गई, जिस कारण सड़क किनारे खड़े चाउमीन विक्रेता की रेहड़ी से टकरा गई। इसके बाद खुर्शीद और अनम ने सदर कोतवाली में पहुंचकर घटना के बारे में तहरीर दी। खुर्शीद ने बताया कि उसकी पत्नी के पर्स में 2500 रुपये तथा अन्य सामान रखा हुआ था।