फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपी सेंटी गगनेजा गिरफ्तार

महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपी सेंटी गगनेजा गिरफ्तार

Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपी सेंटी गगनेजा गिरफ्तार
महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपी सेंटी गगनेजा गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। महिला को आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने के आरोपी सेंटी गगनेजा को पुलिस ने तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के सोशल मीडिया से फोटो उठाकर उन्हें अश्लील एवं आपत्तिजनक बनाकर आरोपी सेंटी गगनेजा ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि सेंटी ने महिला से बीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे। महिला और महिला के पति ने आरोपी सेंटी गगनेजा के खिलाफ 25 मई को तहरीर दी थी। पुलिस ने 25 मई को ही रात में सेंटी गगनेजा को पकड़ लिया और रात भर कोतवाली में रखने के बाद कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में पीड़ित महिला को 20 हजार रुपये वापस दिलाकर फैसला कराने के बाद 26 मई की सुबह उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सेंटी ने कोतवाली से छूटते ही महिला को फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा धमकी दी कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस की उदासीनता और अपनी बदनामी होते देख महिला ने 28 मई को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसमें वह 90 प्रतिशत जल गई। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जबकि आरोपी सेंटी गगनेजा शहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। उसकी सारी रिश्तेदारियों को खंगाल डाला।जब पुलिस के हाथ सेंटी नहीं आया, तो पुलिस ने परिजनों को थाना पर लाकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सेंटी शहर में आ गया।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सेंटी गगनेजा की तलाश में पुलिस को लगाया गया। बुधवार को पुलिस ने अभिषेक गगनेता उर्फ सेंटी उर्फ गौरव निवासी मोहल्ला नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed