{"_id":"5afc73304f1c1b1b5e8b502f","slug":"141526494000-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी की शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी की शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
Updated Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी की शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बिहारीगढ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब के साथ आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशन में देर शाम सुंदरपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिं की जा रही थी। इसी दौरान सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग से एक कार तेज रफ्तार में आते दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीछा कर कार को रुकवा लिया गया। कार के सामने अलग नंबर प्लेट और पीछे दूसरे फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।
तलाशी ली गई तो 300 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार सवार शराब तस्करों में भारतभूषण और उसका बेटा प्रतीक निवासी माधव विहार थाना मंडी सहारनपुर शामिल रहे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।