{"_id":"5ad8de7d4f1c1b81028b567a","slug":"141524162173-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री के आफिस से एक लाख अस्सी हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री के आफिस से एक लाख अस्सी हजार उड़ाए
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। दिनदहाड़े चोर ने एक नमकीन फैक्टरी के आफिस की लोहे की अलमारी का दरवाजा उखाड़कर करीब एक लाख 80 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी युवक नगर के ही एक मोहल्ले का बताया जा रहा है तथा चार दिन पूर्व ही वह जेल से जमानत पर आया था।
नगर के होली चौक पर सतीश सिंघल आढ़ती की पूजा फूड्स के नाम से नमकीन की फैक्ट्री है। सतीश आढ़ती के पुत्र अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे वह आफिस की बाहर से कुंडी लगाकर बैंक गया था। करीब आधा घंटा बाद वह वापस आया तो आफिस में रखी हुई लोहे की अलमारी का दरवाजा उखड़ा हुआ था तथा उसमें रखे करीब एक लाख 80 हजार रुपये गायब थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक आफिस का दरवाजा खोलकर अंदर घुसता है तथा दरवाजा अंदर से बंद करके वहीं से पेचकश उठाकर अलमारी का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी नोटों की गड्डियां अपनी शर्ट में डालकर और पुन: दरवाजा बाहर से बंद कर पैदल ही जाता हुआ दिखाई दे रहा है। दिनदहाड़े लाखों रुपये चोरी की वारदात की खबर से मौके पर भीड़ लग गई। एसआई केपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरी करने वाले आरोपी की पहचान नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी युवक चार-पांच दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। उन्होंने पुलिस बल के साथ आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आरोपी को शीघ्र ही पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।