{"_id":"5ad8de714f1c1b330a8b5787","slug":"141524162161-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की टीम ने खंगाले विवेक के परिजनों के बैंक खाते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस की टीम ने खंगाले विवेक के परिजनों के बैंक खाते
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आईपीएस विवेक कुमार की आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच के तहत बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने विवेक के परिजनों के बैंक खातों की जानकारी की। बैंक में जाकर खातों का स्टेटमेंट लिया गया।
आईपीएस विवेक कुमार के मोहल्ला वरुण विहार में रह रहे पिता प्रकाश चंद्र एवं मां कविता से बिहार से आई विजिलेंस की टीम ने बृहस्पतिवार को भी पूछताछ की। टीम के अधिकारियों ने प्रकाश चंद्र की जब्त की गई पासबुक से बैंक में जाकर जानकारी की। बताया जा रहा है कि उनकी कार के बारे में भी विजिलेंस की टीम ने जानकारी की। जिसे परिजनों ने लोन पर बताया। टीम ने विजया बैंक पहुंचकर लोन के खाते का स्टेटमेंट प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद्र के बचत खाते की भी जानकारी ली है। प्रकाश चंद्र के अलावा टीम ने अन्य परिजनों के बैंक खातों को भी खंगाला। आईपीएस विवेक कुमार के पास से आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। टीम ने तीन दिन पूर्व आईपीएस विवेक कुमार के पैतृक आवास वरुण विहार में छापा मारा था और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया था। उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। हालांकि कोई भी अधिकारी जांच के संबंध में जानकारी नहीं दे पा रहा है।