{"_id":"5ad267ab4f1c1b5c098b4924","slug":"141523738539-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट ने मांगी रिश्वत, कमिश्नर ने बिठाई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट ने मांगी रिश्वत, कमिश्नर ने बिठाई जांच
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट ने मांगी रिश्वत, कमिश्नर ने बैठाई जांच
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण के कुछ कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने को तैयार नहीं हैं। ताजा मामला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/मेट से जुड़ा है, जिस पर एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत पर कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।
कुछ लोग विकास प्राधिकरण में मेट के पद पर तैनात लाल बहादुर की शिकायत लेकर कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी के पास पहुंचे और मेट पर उनसे अवैध रूप से रुपये मांगने का आरोप लगाया। कमिश्नर से प्राधिकरण में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे एसडीएम डीपी सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, डीपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, मगर अभी तक जांच के लिए लिखित में निर्देश नहीं मिले हैं।
---------------------------
मामला मेरे संज्ञान में नहीं: वीसी
प्राधिकरण के वीसी मनोज कुमार ने हैरानी जताते हुए मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। बताया कि वह लखनऊ में हैं। शनिवार की रात तक सहारनपुर पहुंच कर मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
---------------------------
कुछ लोग मुझसे मिले थे। उनका आरोप है कि लाल बहादुर ने उनसे किसी काम के लिए अवैध रूप से रुपये की मांग की है। मामला गंभीर है, जिसकी जांच के लिए सचिव को निर्देशित किया गया है। यदि कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो बख्शा नहीं जाएगा। चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, कमिश्नर।