{"_id":"5a05f4854f1c1bd9538bc4b8","slug":"141510339717-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा एमसली की 12 बीघा भूमि कुर्क, 2.32 लाख जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा एमसली की 12 बीघा भूमि कुर्क, 2.32 लाख जब्त
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन के मामले में बसपा एमएलसी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनके खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को शुक्रवार को भी जारी रही। प्रशासन की टीम ने नानौली गांवों में उनकी 12 बीघा भूमि चिह्नित कर उसे कुर्क करने की कार्रवाई के साथ ही मिर्जापुर पोल स्थित एसबीआई शाखा में सीज किए गए उनके बैंक एकाउंट में मिली 2.32 लाख रुपये की धनराशि को भी जब्त कर लिया। बैंक ने एकाउंट में जमा इस धनराशि का चेक राजस्व विभाग को दे दिया है।
अवैध खनन के मामले में बसपा एमएलसी महमूद अली से 44 करोड़ 74 लाख रुपये की रिकवरी की वसूली को लेकर पिछले चार दिन से तहसील प्रशासन उनकी संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें कुर्क करने की कार्रवाई कर रहा है। दो दिन पहले मिर्जापुर पोल स्थित एसबीआई शाखा में मिले उनके बैंक एकाउंट को भी एसडीएम ने सीज कर दिया था। शुक्रवार को चौथे दिन प्रशासन की टीम ने उनकी 12 बीघा भूमि नानौली चिह्नित की और मौके पर पहुंचकर उसे कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की। एसडीएम युगराज सिंह एवं तहसीलदार हर्ष चावला ने बताया कि इसके अलावा सीज किए गए उनके बैंक एकाउंट में 2.32 लाख रुपये मिले हैं, जिन्हें बैंक से चेक द्वारा प्राप्त कर लिया गया है। पूरी रिकवरी के लिए उनकी संपत्तियों को तलाश किया जा रहा है। बाकी तहसीलों को भी एमएलसी की संपत्ति चिह्नित करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।