{"_id":"598371294f1c1be65a8b4841","slug":"141501786409-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस के संदेह में मीट की दुकान पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमांस के संदेह में मीट की दुकान पर छापेमारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमांस के संदेह में मीट की दुकान पर छापेमारी
अंबेहटा (सहारनपुर)। गोमांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने खेड़ा अफगान गांव में मांस की दुकान पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस को गोमांस बेचने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दुकान में रखे मांस के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए है। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें खेड़ा अफगान गांव में मांस की एक दुकान पर गोमांस बिकने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू की। छानबीन में पुलिस को गोमांस जैसे कोई चीज दुकान में नजर नहीं आई। पुलिस ने बिक्री के लिए दुकान में रखे मांस के सैंपल ले लिए हैं। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि यदि जांच में गोमांस की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।