फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पशु अस्पताल पर ताला, टीकाकरण अभियान को पलीता

पशु अस्पताल पर ताला, टीकाकरण अभियान को पलीता

Mon, 08 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पशु अस्पताल पर ताला, टीकाकरण अभियान को पलीता
पशु अस्पताल पर ताला, टीकाकरण अभियान को पलीता
विज्ञापन

बड़गांव। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी पशुओं में एफएमडी टीकाकरण अभियान को पलीता लगाने से बिल्कुल भी नहीं हिचक रहे हैं। रविवार सुबह दस बजे तक राजकीय पशु चिकित्सालय पर ताला लटका था जबकि सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक सभी सरकारी पशु अस्पतालों के खुलने का सरकार द्वारा समय निर्धारित है।
सरकार द्वारा 15 सितंबर से 45 दिन के लिए पशुओं के लिए विशेष एफएमडी टीकाकरण अभियान चलाया हुआ है। मगर नानौता ब्लाक के बड़गांव स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का हाल बेहाल है। रविवार को सुबह दस बजे तक पशु अस्पताल में ताला लटका मिला। ग्रामीण रिषीपाल राणा, देवेंद्र सिंह, शिवकुमार, सुखपाल सिंह आदि ने बताया कि न तो अस्पताल में हर रोज चिकित्सक आते है और न ही समय पर यहां कंपाउंडर ही मिलते हैं। पशु अस्पताल में कूड़े के ढेर लगे हैं। बड़ी-बड़ी घास उग आई है।
विज्ञापन

इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम रत्नहेड़ी गांव के पशु टीकाकरण में लगी है। वहीं रत्नहेड़ी बहेड़ा गांव के ग्राम प्रधान पति संजू राणा ने बताया केवल चिराऊ निवासी एक निजी चिकित्सक ही अकेला ही पशुओं में टीकाकरण करता मिला। इस मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाईपी सिंह का कहना है कि टीकाकरण अभियान के समय यह मामला बहुत गंभीर है। पशु अस्पताल में फार्मेसिस्ट तैनात है। उन्हें वहां समय से ड्यूटी पर मिलना चाहिए था। अगर वह समय से पशु अस्पताल पर ड्यूटी से नहीं रहते तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed