फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन प्वाइंट पर बदमाशों ने डाली लाखों की डकैती

गन प्वाइंट पर बदमाशों ने डाली लाखों की डकैती

Mon, 05 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर बदमाशों ने डाली लाखों की डकैती
सहारनपुर। शहर से सटे गांव मानकमऊ में आधा दर्जन बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर पर लाखों रुपये की डकैती डाल दी। बदमाशों ने पीड़ित को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी और लाखों रुपये सामान लूटकर फरार हो गए। थाना कुतुबशेर पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस घटना चोरी की बता रही है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर के गांव मानकमऊ की शहजाद कॉलोनी में मोहम्मद शरीफ का मकान है। जल्द उसकी की बेटी की शादी होने वाली है। शरीफ ने बताया कि रविवार की रात परिवार के लोग रिश्तेदारी में चले गए थे। वह घर में अकेला था। आधी रात चारदीवारी फांदकर करीब सात बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और फिर घर को खंगाल दिया। बदमाश संदूक में रखी 90 हजार की नगदी, बेटी की शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश उसका मुंह और हाथ-पैर बांधकर चले गए। साथ ही मुख्य द्वारा बाहर से लॉक कर दिया। सवेरे किसी प्रकार उसने खुद को बंधक मुक्त किया। शोर मचाए जाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। थाना कुुतुबशेर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना डकैती की नहीं चोरी की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed