{"_id":"5a8dc8d94f1c1ba5268bb7ae","slug":"131519241433-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
बड़गांव। सिरसली में फर्जीवाड़ा कर मकान बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर किया है।
गांव सिरसली कलां निवासी मनव्वर, अब्दूल और सरवर एक जमीन में हिस्सेदार रहे। वर्ष 2004 में अब्दूल ने अपने हिस्से की भूमि का बैनामा अपने भाई मनव्वर के हक में कर दिया। बाद में मनव्वर ने भूमि पर मकान बनाकर आटा चक्की का कारोबार कर लिया। आरोप है कि अब्दूल की मौत के बाद उसके वारिस फरहान, आलम, जिशान, सरताज, खालिद ने गांव के ही अरशद अली, राजपाल, इरफान और सलीम के साथ मिलकर गांव की ही महिला भूरी के पक्ष में बैनामा कर दिया। पीड़ित मनव्वर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने भूरी, फरहान, जिशान, सरताज, खालिद, अरशद, राजपाल, इरफान प्रधान, सलीम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।