फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छापेमारी कर 12 जुआरी पकड़े

छापेमारी कर 12 जुआरी पकड़े

Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर 12 जुआरी पकड़े
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक दर्जन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़कर मौके से हजारों की नकदी व ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं। नगर में जगह-जगह जुआ खेले जाने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक दर्जन जुआरियों को धर दबोचा। एसएसआई संजीव यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला गुलाम औलिया में छापा मार कर आठ लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से 9800 की नगदी व ताश के पत्ते भी बरामद किए गए। जुआरियों के नाम गुजरान निवासी नायब, नाजिम, गुलाम औलिया निवासी समयदीन, शमीम, वसीम, तहसीन, आरिफ व अनीस बताए गए हैं। इसके अलावा मोहल्ला गुजरान में भी जुआ खेले जाने की सूचना पर एसआई सतवीर अत्री ने छापा मारा तो वहां भी चार लोग जुआ खेलते पकड़े गए। मौके से 1400 रुपये व ताश के पत्ते भी बरामद किये गए। जुआरियों के नाम अशोक, पिंटू, शिव कुमार व मोनू निवासी गुजरान बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed