फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Labourer Dies After Drain Wall Collapses While Repairing BSNL Cable, Family Stages Road Blockade

शहडोल: बीएसएनएल की केबल सुधारने गड्ढे में उतरा मजदूर, नाली की दीवार गिरने से मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Wed, 30 Sep 2026 11:40 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 11:40 AM IST
सार

बीएसएनएल की केबल सुधारने करीब दो मीटर गहरे गड्ढे में उतरे मजदूर के ऊपर पास की नाली की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबे मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने रीवा में विरोध प्रदर्शन कर मामले की जांच की मांग की।

विज्ञापन
Shahdol: Labourer Dies After Drain Wall Collapses While Repairing BSNL Cable, Family Stages Road Blockade
घटना स्थल।

विस्तार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में आधी रात बीएसएनएल की केबल लाइन में आई तकनीकी खराबी को सुधारने के दौरान हादसा हो गया। अस्पताल के सामने करीब दो मीटर गहरा गड्ढा खोदकर उसमें उतरे मजदूर के ऊपर पास स्थित नाली की दीवार गिर गई, जिससे मलबे में दबने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने रीवा में बीएसएनएल कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने और जांच का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीवा निवासी रामसेवक सोंधिया को बीएसएनएल के कर्मचारी काम के लिए ब्यौहारी लेकर आए थे। अस्पताल के सामने केबल में खराबी आने पर सुधार कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया था। रामसेवक गड्ढे में उतरकर लाइन सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान गड्ढे के बगल में स्थित नाली की दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद रामसेवक को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में बंद बस स्टैंड फिर होंगे शुरू, सीएम यादव ने कलेक्टर को दिए निर्देश, हर जिले में रूट की समीक्षा होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रीवा चले गए। मंगलवार रात परिजनों ने कॉलेज चौराहे पर बैठकर करीब 45 मिनट तक विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन वहां से हट गए।


परिजनों ने रामसेवक की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसे कंपनी के काम के लिए घर से ले जाया गया था लेकिन बाद में उसकी मौत की जानकारी दी गई। परिजन मामले में कंपनी की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं।

ब्यौहारी पुलिस का कहना है कि घटना उनके थाना क्षेत्र में हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed