फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस पर दहेज हत्या के आरोपी को छोड़ने के विरोध में कोतवाली में शव रखकर हंगामा

पुलिस पर दहेज हत्या के आरोपी को छोड़ने के विरोध में कोतवाली में शव रखकर हंगामा

Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर दहेज हत्या के आरोपी को छोड़ने के विरोध में कोतवाली में शव रखकर हंगामा
सहारनपुर। दहेज के लिए जहर देकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्यारोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने उसे चौकी पर ले जाने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुबारक शाह ठठेरों वाली गली निवासी मोहम्मद असलम ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन जैनब की शादी लगभग पांच साल पहले मोहल्ला आली मेेहंदी सराय निवासी उस्मान के साथ हुई थी। ससुराल के लोग तभी से उसे दहेज कम लाने के लिए परेशान कर रहे थे। जैनब का पति उस्मान, जेठ एवं तीन ननद उसका उत्पीड़न कर रहीं थीं। जैनब ने कई बार इसकी शिकायत मायके में आकर की थी। उन्होंने उन्हें समझाया भी। लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने। मोहम्मद असलम ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे ससुरालियों ने जैनब को ईद के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब इसकी हालत खराब हो गई तो इसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना मायके में फोन करके दी। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत खराब थी। जिस कारण उन्होंने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कराया। जहां मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे जैनब की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिए भिजवा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम पर जैनब का पति उस्मान पहुंचा था। जहां लोगों ने उस पर हत्या का आरोप लगाते हुए मंडी समिति चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे लेकर मंडी समिति चौकी पर पहुंची। जब वह पोस्टमार्टम कराने के बाद चौकी पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर लेकर पहुंचे तो वहां आरोपी उस्मान नहीं मिला। उन्होंने चौकी प्रभारी से जानने का प्रयास किया, लेकिन चौकी प्रभारी ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोग जैनब का शव लेकर मंडी कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली में ही शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति चौकी पुलिस ने जानबूझ कर आरोपी उस्मान को छोड़ दिया है। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। सूचना मिलते ही सीओ सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया और शव को उठवाकर कोतवाली से भिजवाया। उन्होंने लोगों को शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सीओ बोले, आरोपी को पकड़ा ही नहीं
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस पर आरोप गलत हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ही नहीं था। वह अपने आप ही पोस्टमार्टम हाउस से चला गया। उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed