{"_id":"5cdc5d8dbdec22076d204f0f","slug":"121557945741-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसानों पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
गंगोह (सहारनपुर)। गांव लौट रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को जबरन रुकवाकर उन पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस एक आरोपी मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि गांव वजीरपुर निवासी अमित और मुनेश रविवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं का तौल कराकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन पर सरियों और तमंचों से हमला बोल दिया था। सरिया लगने से मुनेश और गोली लगने से अमित घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर ट्रक को चालक सहित दबोच लिया था, जबकि अन्य बदमाश भाग निकले थे। पूछताछ में ट्रक चालक सालिक ने बताया था कि कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए उसे बंधक बनाकर ट्रक का इस्तेमाल किया है। उसने बदमाशों की बातचीत के आधार पर उनके नाम भी बताए थे। पुलिस ने अमित के पिता चेतन की तहरीर के आधार पर चालक सालिक के अलावा गांव जेहरा निवासी धर्मेंद्र और मोनू एवं प्रदीप और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस धर्मेंद्र की तलाश में जुटी थी। उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।