{"_id":"5cdc5d7abdec22077654e66c","slug":"121557945722-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, लाठी डंडे चले पथराव हुआ, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, लाठी डंडे चले पथराव हुआ, दस घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रास्ते में पत्थर रखकर मार्ग को अवरुद्ध किये जाने पर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित दस से ज्यादा लोग घायल हो गए।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर गाड़ा में बुधवार की देर शाम कुलदीप अपनी गाड़ी लेकर गांव लौट रहा था। गांव के ही कंवर ने अपने घर के बाहर रास्ते में पत्थर रखा हुआ था, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ व लाठी डंडो का प्रयोग किया गया। इसमें कुलदीप पक्ष की तरफ से रामप्रसाद, चंद्रा, जसवंत, अनील, विनोद व कंवर सिंह पक्ष की तरफ से कंवर, सुशीला, मीना, रूमा, राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में संघर्ष सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामपुर मनिहारान सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रुमा, चंद्रो व कंवर को नाजुक हालत के चलते मेडिग्राम में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया है कि एक पक्ष ने अपने घर के मोड़ पर पत्थर रखा हुआ था जिसे लेकर विवाद हुआ है ।गांव में पुलिस को तैनात किया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बरदाश्त नहीं किया जाएगा।