फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार की मांग पूरी नहीं की तो बहू को गन्ने के जूस में जहरीला पदार्थ पिलाया

कार की मांग पूरी नहीं की तो बहू को गन्ने के जूस में जहरीला पदार्थ पिलाया

Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कार की मांग पूरी नहीं की तो बहू को गन्ने के जूस में जहरीला पदार्थ पिलाया
देवबंद (सहारनपुर)। कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहू को जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा निवासी नय्यर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च 2017 को उसकी बहन जैनब की शादी सहारनपुर निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालिए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जैनब का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 9 अप्रैल को उन्होंने उससे मायके वालों से कार लेकर आने का दबाव बनाया। जिस पर उसने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इसमें असमर्थता जताई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से ससुरालियों ने जैनब को गन्ने के जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद वह उसे घर के सामने छोड़कर फरार हो गए। जिसे उन्होंने उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। नय्यर ने पुलिस से बहनोई समेत ससुरालियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed