फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट

घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट

Sun, 04 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट
नानौता। ओलरी गांव निवासी एक दंपति के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। आरोप है, कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ओलरी गांव निवासी जोगेंद्र कुमार पुत्र फूल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी फाग वाले दिन शाम के समय उसे बुलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही तीन लोग उसके घर में घुस गए और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर वह घर पहुंचा तो आरोप है कि उन्होंने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट में उन्हें चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed