फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेना का फर्जी अधिकारी बनकर की शादी

सेना का फर्जी अधिकारी बनकर की शादी

Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सेना का फर्जी अधिकारी बनकर की शादी
सहारनपुर। सेना का अधिकारी बताकर एक युवक ने शादी कर ली। नौकरी के अनुसार दहेज की मांग कर डाली। मामला पता चलते ही युवती ने पति को छोड़ दिया और उस पर दहेज मांगने, फर्जी आईडी दिखाकर धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत करने एवं धोखाधड़ी का मामला न दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रास्त्रत्त् जड़ौदा पांडा निवासी प्रिया का आरोप है कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर के मोहल्ला गांधी कालोनी निवासी प्रशांत के साथ 24 जून 2016 को हुई थीी। प्रिया ने आरोप लगाया कि प्रशांत ने आईडी दिखाकर खुद को सेना का एक अधिकारी बताया और उसके पिता से भारी भरकम दहेज की मांग की। शादी के लगभग एक माह बाद उसे पता चला कि प्रशांत सेना में कोई अधिकारी नहीं है। प्रशांत ने जो आईडी दिखाई थी वह फर्जी निकली। जिसका उसने इंटरनेट से सत्यापन भी कराया। यही नहीं उसके ऑफिस रिकार्ड से जानकारी की तो पता चला कि उसकी नियुक्ति अगस्त 2016 से है। जब प्रशांत को पता चला कि उसकी पोल खुल गई है तो उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अगस्त 2016 से ही वह अपने मायके में रह रही है। उसने प्रशांत एवं उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने आरोपी से मिलीभगत कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। धोखाधड़ी की धारा को भी हटा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार भी न हीं किया जा रहा है। उसे एक साल से पुलिस चक्कर लगवा रही है। कोर्ट में चार्जशीट तक दाखिल नहीं कर रही है। महिला थाना प्रभारी कल्पना त्यागी का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed