{"_id":"5a11d79d4f1c1b6d548be112","slug":"121511118749-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन दिलवाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन दिलवाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन दिलवाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी
देवबंद। जमीन दिलवाने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देवबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुजफ्फरनगर निवासी हाजी अनवर ने रविवार की देर शाम कोतवाली देवबंद में दर्ज कराए मामले में बताया कि बसंत विहार निवासी विनोद शर्मा, इनके भाई दिनेश शर्मा ने देवबंद क्षेत्र में ब्रह्म सिंह नामक व्यक्ति की जमीन दिलवाने के लिए उससे सौदा तय किया था। आरोप है कि जमीन खरीदने के लिए 1.40 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन बाद में विनोद शर्मा व दिनेश शर्मा ने ब्रह्म सिंह के साथ मिलकर जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दिया और हाजी अनवर के रुपये भी वापस नहीं किए। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।