{"_id":"5a0b39ad4f1c1b156b8b5e3d","slug":"121510685101-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय के लोगों में मारपीट, दस लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय के लोगों में मारपीट, दस लोगों को भेजा जेल
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में साइकिल की टक्कर को लेकर दो संप्रदायों के लोगों में मारपीट हुई। इसमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। मामला दो समुदाय के लोगों से जुड़ा होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के जमानत देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
नकुड़ कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि गांव कुल्हेड़ी में अपनी रिश्तेदारी में रह रहे वसीम का मंगलवार की सुबह मोहित धीमान से साइकिल की टक्कर लग जाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें दोनो को चोटें आई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के इकट्ठा हो गए और उनमें तनातनी हुई। इससे पहले की कोई अप्रिय घटना होती किसी ग्रामीण ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने दोनों ओर से सुरेश, मोहित, जाहिद, इलियास, फरमान, साजिद, रियासत, बासित सहित 10 लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन सभी का धारा 151 में चालान किया। उप जिलाधिकारी नकुड़ द्वारा उनकी जमानत स्वीकार न किए जाने के चलते उन्हें शांति भंग में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि सौहार्द को खराब करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।