{"_id":"599dd0874f1c1b26658b46f5","slug":"121503514759-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाई
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाई
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी ने हरियाणा में अपने रिश्तेदार के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादीशुदा आरोपी पर गांव की ही एक 13 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर चार माह तक दुष्कर्म करने और बाद में गर्भपात कराने का आरोप था। बताया गया कि आरोपी खुद को बेगुनाह बताते हुए झूूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहा था।
बता दें कि करीब 13 दिन पूर्व खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि गांव का शादीशुदा युवक साजिद उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर पिछले चार माह शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच गर्भवती होने पर उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी तो परिजनों की गैर मौजूदगी में आरोपी ने अपने मां-बाप के साथ किसी चिकित्सक से किशोरी का गर्भपात करा दिया। रिपोर्ट में किशोरी की तबीयत खराब होने पर मामले का खुलासा होने की बात कही गई थी। उधर , आरोपी और उसके परिजन इस मामले को रंजिशन झूठा बता रहे थे। सभी फिलहाल फरार थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को 25 वर्षीय आरोपी साजिद ने हरियाणा के जनपद करनाल के इंद्री थानांतर्गत गांव जपती छपरा में अपने रिश्तेदार के घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर हरियाणा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गंगोह पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें साजिद के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। वे मामले की जांच करा रहे हैं।