फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगरपालिका कर्मचारियों से अभद्रता, मारपीट

नगरपालिका कर्मचारियों से अभद्रता, मारपीट

Fri, 05 Oct 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारियों से अभद्रता, मारपीट
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका कर्मचारियों ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी शाहनवाज बताया कि वह पालिका कार्यालय में बैठा हुआ था तभी मोहल्ला छत्ता निवासी एक व्यक्ति नशे की हालत में आया और मोहल्ले में लगे हैंड पंप को उखाड़ने को कहने लगा। जब उसने अधिशासी अधिकारी से अपनी शिकायत बताने की बात कही तो वह अभद्रता पर उतर आया। शाहनवाज ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, पालिका के जेसीबी चालक फरमान ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह पंप नंबर तीन पर गड्ढे की भराई का काम कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ला कुरैशियान निवासी एक व्यक्ति आया तथा अपना निजी कार्य करने के लिए जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वहां मौजूद अन्य कर्मचारी बीच बचाव को आए तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed