फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   श्रम विभाग

श्रम विभाग

Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग
भट्ठा श्रमिकों के उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन


सहारनपुर। भट्ठा श्रमिकों ने भट्ठा संचालकों पर न्यूनतम मजदूरी और बोनस नहीं देने का आरोप लगाया है। उप श्रमायुक्त ने ब्रिक्स एवं टाईल्स निर्माता समिति को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी और बोनस का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अभी इनका पालन नहीं किया जा रहा है।
जनपद में करीब 225 ईंट भट्ठे चल रहे हैं। इन पर लगभग 30000 श्रमिक कार्यरत हैं। ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तिलकराज भाटिया, मंत्री बाबूराम कटारिया, ईंट भटठा मजदूर संघर्ष समिति के सचिव जनेश्वर प्रसाद सहित अन्य ने आरोप लगाया कि कई भट्ठा संचालक श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी और बोनस नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने उप श्रमायुक्त राम औतार श्रीवास को भी अवगत कराया है। इस पर डीएलसी ने सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाईल्स निर्माता समिति को पत्र भेजकर ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी और देय बोनस का भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। श्रमिक नेताओं का आरोप है कि नियम होने के बावजूद कई स्थानों पर श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी और बोनस से वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाईल्स निर्माता समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने बताया कि श्रमिकों का बोनस 20 नवंबर को तय होता है। ईंट भट्ठों पर कार्यरत सभी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी से लेकर बोनस तक सभी देय हमेशा की तरह इस बार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed