फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार मांगने वाला दूल्हा चार दिन से लापता

कार मांगने वाला दूल्हा चार दिन से लापता

Tue, 20 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कार मांगने वाला दूल्हा चार दिन से लापता
कार मांगने वाला दूल्हा चार दिन से लापता
विज्ञापन


बेहट। दहेज में कार की डिमांड पूरी न होने पर बारात लाने से इंकार करने के मामले में सोमवार को उस समय नई बात सामने आई जब लड़के पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि दूल्हा चार दिन से लापता है। संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर भी दी गई है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के नादराणा गांव में सलेलता की बारात रविवार को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र से आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। अचानक शनिवार की शाम सात बजे लड़की के भाई सचिन पर लड़के वालों का फोन आया, कि अगर दहेज में कार दे सकते हो तो वह बारात लेकर आएंगे, वरना नहीं। इस पर सचिन ने कोतवाली बेहट में तहरीर देकर दूल्हा और उसके दो भाईयों को नामजद किया था। सोमवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दुल्हन पक्ष के लोग कोतवाली बेहट पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने परिजनों और ग्रामीणों के सामने ही दूल्हा पक्ष के यहां फोन पर बात की तो पता चला कि दूल्हा चार दिन से लापता है। उसकी गुमशुदगी की तहरीर संबंधित थाने में दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे मामले की जांच करा रहे है। असलियत सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed