फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरी की बाइक और डोडा पोस्त के साथ एक पकड़ा

चोरी की बाइक और डोडा पोस्त के साथ एक पकड़ा

Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक और डोडा पोस्त के साथ एक पकड़ा
गंगोह (सहारनपुर)। दस किलो डोडा पोस्त और चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सहारनपुर मार्ग स्थित धलापड़ा पुलिस चौकी पर एसआई नीरज कुमार, राहुल और भरत के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने सहारनपुर की ओर से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया तो चालक बाइक को मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान पीछे बैठा युवक खेतों में होता हुआ फरार हो गया जबकि चालक को बाइक सहित पकड़ लिया गया। पकडे़ गए आरोपी ने अपना नाम गांव ताताहेड़ी निवासी असलम और फरार साथी का नाम इकराम बताया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से 10 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ और बरामद बाइक भी चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed