{"_id":"5a1b0e724f1c1ba12d8b4d93","slug":"11511722610-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शराब तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार शराब तस्कर दबोचे
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार शराब तस्कर दबोचे
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों से हरियाणा मार्का 12 पेटी देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त की जा रही चार बाइक बरामद की गई। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
निकाय चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में शराब की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके चलते तस्करों ने भी काम तेज कर दिया है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को नानौता चौंक पर एसएसआई संजीव यादव के नेतृत्व में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चार बाइक सवार उधर से निकले तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से हरियाणा मार्का देशी शराब की 12 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस उन्हें शराब एवं बाइकों सहित कोतवाली ले आई। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर शराब तस्करी के चारों आरोपियों गांव मुबारिकपुर निवासी राजबीर, गुलशन, विपिन और आनंद का चालान कर दिया गया है।