फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपराधियों को शरण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार--

अपराधियों को शरण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार--

Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों को शरण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार--
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने अपराधियों को शरण देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देहरादून रोड स्थित गांव माहीपुरा में बंद पड़े पेट्रोल पंप से प्रीतम पुत्र कुल्लू निवासी मोहम्मदपुर बहलोलपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान और किशोर पुत्र लख्मी चंद निवासी गांव ताहरपुर देहात कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। मौके से देहात कोतवाली में गैंगस्टर में वांछित रमेश पुत्र राम सिंह निवासी गांव जटौला देवबंद और शेर सिंह पुत्र चिम्मन निवासी गांव मोहम्मदपुर बहलोलपुर फरार हो गया। दोनों आरोपी अपराधियों को शरण देते थे और उनकी जमानत भी कराते थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक वकील और शेर सिंह के कहने पर मुकदमों में वह अपराधियों के जमानती बनते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed